मार्केट में जल्द लांच होगा मुन्ना LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितना होगा वजन और क्या होगा दाम? LPG गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रही है। इंडियन ऑयल ने लोगों की जरूरत को देखते हुए मुन्ना गैस सिलेंडर लॉन्च करने का ऐलान किया है। ये गैस सिलेंडर 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर से भी छोटा होगा। इस गैस सिलेंडर की पूरी डिटेल साझा की है।
ये भी पढ़े- अंडा वेज है या नॉनवेज? मिल गया इसका जवाब, जानिए कैसे करे इसकी पहचान
LPG गैस सिलेंडर को लेकर आया बड़ा अपडेट
इंडियन ऑयस कॉरपोरेशन ने नया गैस सिलेंडर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस LPG गैस सिलेंडर का नाम मुन्ना सिलेंडर रखा गया है। जैसा कि नाम से मामूल चल रहा है, गैस सिलेंडर साइज में छोटा होगा। इससे पहले इंडियन ऑयल ने छोटू गैस सिलेंडर लॉन्च किया था। अब मुन्ना सिलेंडर लॉन्च किया गया है।

जानिए कितना होगा मुन्ना गैस सिलेंडर का वजन
इंडियन ऑयल की ओर से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। जिसके मुताबिक ऑयल कंपनी जल्द ही 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर से भी छोटा मुन्ना गैस सिलेंडर पेश किया जाएगा। जिसका वजन 2 किलो होगा। 2 किलो वाले इस मुन्ना सिलेंडर की शुरुआत नार्थ ईस्ट से होगी। सबसे पहले इसके बॉटलिंग यूनिट की शुरुआत त्रिपुरा और गोवाहाटी में होगी। इंडियन ऑयल के असम मंडल के कार्यकारी निदेश जी रमेश ने कहा कि जल्द ही इसे बाजार में जारी किया जाएगा।

जानिए कितना होगा इसका दाम
मुन्ना सिलेंडर के बारे में बताते हुए कहा कि इसका वजन 2 किलोग्राम होगा। वहीं इसकी कीमत प्रति किलो ग्राम गैस के आधार पर तय होगी, जो नियमित घरेलू सिलेंडर के के प्रति किलो गैस के बराबर होगी। उन्होंने कहा कि छोटू सिलेंडर को लेकर गैस सिलेंडर को लेकर लोगों का रिस्पांस अच्छा रहा है, जिसे देखने के बाद उन्होंने मुन्ना सिलेंडर को लॉन्च करने का फैसला किया। इस गैस सिलेंडर को लेने के लिए आपको किसी स्थानीय पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़े- ODI World Cup 2023 से अचानक बाहर हुई ये चैंपियन टीम, क्रिकेट जगत में आया भूचाल
जानिए किन लोगो को होगा इसका फायदा
उन्होंने कहा कि इस हल्के गैस सिलेंडर का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास स्थानीय एंड्रेस प्रूफ नहीं है। जिन लोगों के पास गैस की खपत कम है या जो पहाड़ी जगहों पर रह रहे हैं। कम वजन के कारण इसे ढोकर ले जाना आसान है। इसका लाभ उन्हें भी मिलेगा, जो छोटी जगह पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाते हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में 60 से 65 हजार सिलेंडर बेचे थे। वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15 हजार सिलेंडर बेचे हैं।
<p>The post मार्केट में जल्द लांच होगा मुन्ना LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितना होगा वजन और क्या होगा दाम? first appeared on Gramin Media.</p>