Mahindra XUV300 TurboSport SUV: बदले हुए दबंग मिजाज में दिखी Mahindra XUV300, कम में बम माइलेज के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने नई XUV300 TurboSport को भारतीय बाजार में 12.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। Mahindra ने TurboSport वैरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए हैं ताकि यह XUV300 के अन्य ट्रिम्स से अलग नजर आए।
ये भी पढ़े- Creta के चक्के जाम करने आयी प्रीमियम लुक वाली Maruti Brezza, स्टैण्डर्ड फीचर्स के साथ 25.51kmpl का माइलेज
Mahindra XUV300 TurboSport SUV में मिलेगा 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाला नया इंजन
हालांकि, XUV300 TurboSport की सबसे बड़ी खासियत इसका नया इंजन है। यह 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जिसे अब डायरेक्ट इंजेक्शन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 5,000 rpm पर 130 PS और 1,500-3,750 rpm पर 230 Nm पीक टॉर्क तक जेनरेट कर सकता है। ओवर-बूस्ट फंक्शन में टॉर्क आउटपुट को बढ़ाकर 250 Nm कर दिया जाता है। इस इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

Mahindra XUV300 TurboSport SUV में मिलेंगा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन
Mahindra XUV300 TurboSport SUV में GDi यूनिट के साथ ही 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन बेचना भी जारी रखेगी। हालांकि, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन भी 6-स्पीड AMT के साथ पेश किए जाते हैं, जो कि GDi इंजन में नहीं मिलता है। यह 16.82 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।

Mahindra XUV300 TurboSport SUV को तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाएगा
Mahindra XUV300 TurboSport तीन वैरिएंट्स में पेश की गई है। ये W6, W8 और W8(O) हैं। TurboSport वैरिएंट के कॉस्मेटिक अपग्रेड के बात करें तो यह कुछ एक्सटीरियर एलिमेंट्स पर ग्लॉस ब्लैक ट्रिम है। कॉम्पैक्ट एसयूवी की स्पोर्टीनेस को बढ़ाने के लिए लाल रंग के एक्सेंट्स भी दिए गए हैं।

Mahindra XUV300 TurboSport SUV में होंगे ढेर सारे कलर ऑप्शन
इसके अलावा, तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन हैं जिनमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट, ब्लैक रूफ के साथ ब्रॉन्ज और व्हाइट रूफ के साथ ब्लैक शामिल हैं। इंटीरियर में हुए बदलाव की बात करें तो इसमें रेड और सिल्वर एक्सेंट के साथ एक नया ऑल-ब्लैक थीम शामिल है।
Mahindra XUV300 TurboSport SUV में मिलेंगे झन्नाटेदार फीचर्स

Mahindra XUV300 TurboSport SUV के फीचर्स की बात करें तो, XUV300 TurboSport डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें, चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और बहुत कुछ दिया गया है।
ये भी पढ़े- Yamaha ने लांच किया R15 का लेटेस्ट मॉडल, Sporty लुक और स्टैण्डर्ड फीचर्स के साथ कीमत भी कम…
Mahindra XUV300 TurboSport SUV के सभी वैरिएंट्स की कीमत
Mahindra XUV300 TurboSport SUV का इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Mahindra XUV300 TurboSport का मुकाबला Renault Kiger, Hyundai Venue, Tata Nexon, Nissan Magnite और Kia Sonet के टर्बो वैरिएंट्स से होगा।
<p>The post बदले हुए दबंग मिजाज में दिखी Mahindra XUV300, कम में बम माइलेज के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स first appeared on Gramin Media.</p>