प्याज काटते समय आते है आपके भी आँखों में आंसू, इन नुस्खों का करे इस्तेमाल, नहीं आएंगे आंसू। अगर आप खाना बनाते है तो प्याज का इस्तेमाल हर सब्जी में होते है और प्याज काटना सभी को पसंद नहीं होता है क्योकि प्याज काटते वक़्त आँखो में जल्द शुरू हो जाती है और आंसू आना शुरू हो जाता है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। कुछ देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर इसका भी निजात निकल लिया है। आइये हम आपको आज बताने वाले है ऐसे ही नुस्खों के बारे में जिसे इस्तेमाल करने से प्याज काटते समय आपकी आँखों में आंसू नहीं आएंगे।
ये भी पढ़े- जानिए कौन है Elvish Yadav? जिन्होंने जीता Big Boss OTT Season-2 का खिताब
प्याज काटते समय क्यों आते है आँखों में आंसू?
प्याज में एक सिन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नामक एंजाइम होता है। जिससे जब आप प्याज काटते हैं, तो इसी एंजाइम के कारण आंखों से पानी निकलने लगते हैं। इस एंजाइम के कारण आंखों में मौजूद लैक्रिमल ग्लैंड में जलन होने लगती है और आंसू निकलते जाते हैं।

प्याज काटते समय करे इन नुस्खों का इस्तेमाल, कभी नहीं आएंगे आंसू
- प्याज को पानी में रखकर काटें:- जब आप पानी में प्याज को रखकर काटेंगे तो भाप बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी, जिससे प्याज में मौजूद सिंथेस एंजाइम नष्ट हो जाता है। ऐसे में आंसू नहीं निकलते हैं।
- च्यूइंगम चबाते हुए काटें प्याज:- हो सकता है ये तरीका आपको थोड़ा अजीब लगे, पर मुंह में 1-2 च्यूइंगम रखकर चबाएं। च्यूइंगम चबाते समय मुंह से सांस लेते हैं। सांस लेने के दौरान प्याज से निकलने वाला भाप नाक के जरिए कम अंदर जा पाता है। इससे भी आंसू नहीं निकलते हैं। जब आप च्यूइंगम चबाकर प्याज काटते हैं, तो एंजाइम का निर्माण काफी कम होता है।
- प्याज को काटने से पहले पानी में भिगोएं:- 5 मिनट के लिए प्याज का छिलका उतार कर पानी में डालकर छोड़ दें। इससे प्याज से एसिडिक एंजाइम रिलीज नहीं हो पाती है और जब आप प्याज काटते हैं, तो आंसू नहीं निकलते और ना ही आंखों में जलन होता है।
- वेनेगर वाले पानी में प्याज रखें:- जब भी आपको प्याज काटना हो, उसे एक बर्तन में पानी डालकर रख दें। इसमें आप व्हाइट वेनेगर 1-2 चम्मच डाल दें। थोड़ी देर छोड़ दें। अब प्याज काटें। आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।
- गर्म पानी में प्याज डालकर काटें:- आप एक कटोरे में गुनगुना पानी लें। उसमें प्याज को डाल दें और फिर छीलकर काटें। इससे एंजाइम भांप बनकर नहीं निकलता है। ये आंखों तक नहीं पहुंच पाते। इससे जलन कम होती है और आंखों से पानी भी नहीं निकलता है।
- प्याज काटने के पास जलाएं मोमबत्ती:- जब भी आप प्याज काटें वहां पास में मोमबत्ती जलाकर रख लें। मोमबत्ती जलाने से गर्मी निकलती है। यह गर्मी प्याज से निकलने वाले एसिड एंजाइम को आंखों के लैक्रिमल ग्लैंड तक नहीं जाने देता है। इससे ना तो जलन होती है और ना ही आंसू निकलते हैं।
<p>The post प्याज काटते समय आते है आपके भी आँखों में आंसू, इन नुस्खों का करे इस्तेमाल, कभी नहीं आएंगे आंसू first appeared on Gramin Media.</p>