घर पर इस आसान तरीके से बनाये टेस्टी बूंदी वाली कड़ी, मजा न आ जाए तो कहना! अगर हम मध्यप्रदेश के रहने वाले है तो आपको कढ़ी का स्वाद तो पता ही होगा। कई लोगो को कढ़ी चावल काफी ज्यादा पसंद होती है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी कढ़ी के जबरदस्त शौकीन हैं, तो हम आपको आज एक नई तरह की कढ़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस डिश का नाम है बूंदी कढ़ी।
ये भी पढ़े- बारिश का मजा हो जायेगा दोगुना, घर पर बनाये मसूर दाल के वड़े, चाय के साथ उठाये इसका लुफ्त
टेस्टी बूंदी कड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

- बेसन- 200 ग्राम (2 कप)
- दही- 400 ग्राम ( 2 कप)
- जीरा- 1 /2 चम्मच
- मेथी के दाने- 1 /2 छोटा चम्मच
- हींग- 2 पिंच
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 2-3
- हल्दी- 1/3 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
- बूंदी- 200 ग्राम
- तेल- आवश्यकतानुसार
ये भी पढ़े- Jalebi Recipe: घर पर बनाये आसानी से मिठास से भरी जलेबी, देखे पूरी प्रोसेस

बूंदी कड़ी बनाने की आसान सी विधि
- बूंदी कढ़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले बेसन लेना है।
- इसके बाद बेसन और दही से एक घोल बना लें।
- ध्यान रहें जब भी घोल बनाएं तो उसमें गांठे ना हो।
- कढ़ी के लिए एकदम स्मूद घोल ही बनाएं।
- इसके लिए आप बेसन और दही के मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड भी कर सकते हैं।
- अब गैस पर एक बड़ा पैन या कड़ाही रखें।
- पैन में थोड़ा-सा तेल डाल लें।
- इसके बाद जब तेल हल्का गरम हो जाएं, तो इसमें राई, जीरा, मेथी, लाल मिर्च डालें।
- अब मसालों को भूनने दें और जब ये रंग बदल लें तो इसमें हींग और हल्दी पाउडर डालें।
- फिर इन मसालों में दही और बेसन का घोल डालें और इसे अच्छी तरह से चलाएं।
- इसके बाद अब इसमें स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चमचे की सहायता से चलाते रहें।
- फिर जब घोल में उबाल आने लगे तो आपको लगे की ये पक रहा है तो इसे अच्छे से चलाते रहें।
- जब ये पक जाएं तो गैस बंद कर दें।
- इसके बाद इसमें बूंदी डालकर भगोने का ढक्कन बंद कर दें।
- थोड़ी देर बाद ढक्कन हटा दें और इसे गरमा-गरम सर्व करें।
<p>The post घर पर इस आसान तरीके से बनाये टेस्टी बूंदी वाली कड़ी, मजा न आ जाए तो कहना! first appeared on Gramin Media.</p>