कैसे बनता है मीठा वाला गुलकंद? जो डलता है पान में, होता है सेहत के लिए फायदेमंद, देखे वीडियो! आज हम बात करने वाले गुलकंद के बारे में जो अक्सर हम मीठे वाले पान खाते है तब देखा जाता है। क्या आपने कभी सोचा ये कैसे बनता है और इसके पान में डालकर खाने के अलावा इसके और भी क्या-क्या फायदे है। आज हम आपको बतायेगे गुलकंद खाने के फायदे वो भी एक वीडियो के माध्यम से….
गुलकंद सिर्फ पान के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है फायदेमंद
गुलकंद का उपयोग सिर्फ पान में ही नहीं किया जाता, बल्कि यह हमारी सेहत और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चीनी और गुलाब की पंखुड़ियों से मिलकर बनने वाला गुलकंद स्वादिष्ट होता है। अगर आपने कभी गुलकंद बनते नहीं देखा तो यह वीडियो आपके लिए है। यह टेक्सचर में चिपचिपा जैम या मुरब्बे की तरह दिखता है। लेकिन क्या आपने कभी गुलकंद बनते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप मात्र 3 मिनट में देख लेंगे कि आखिर यह कमाल की चीज बनती कैसे है।

गुलकंद खाने के फायदे
गुलाब गुलकंद एक सदियों पुरानी पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसका आनंद सदियों से उठाया जा रहा है। गुलकंद खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें सूजन को कम करना, आंत के स्वास्थ्य में सुधार और त्वचा और बालों की गुणवत्ता को बढ़ाना शामिल है – इसकी एक लंबी सूची है! यह विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत है।
जानिए कैसे तैयार होता है गुलकंद
इस वीडियो में आप देख सकते है कैसे यहाँ पर लोगो ने पहले गुलाब इकठ्ठा किये फिर उसकी ताज़ी वाली पंखुड़ियों की छटाई की। गुलकंद के लिए पुष्कर का गुलाब बेस्ट माना जाता है। गुलाब से पंखुड़ियों को अलग-अलग कर दिया गया। इसके बाद प्लास्टिक के टब में गुलाब की पंखुड़ियों में चीनी (भूरा) डालकर हाथों से ऐसे मिलाया जाता है कि दोनों मिलकर एक हो जाएं। इसके बाद गुलाब और चीनी के मिक्सचर स्टील के कंटेनर में डाला जाता है। फिर इस मिश्रण को करीब दो महीने के लिए छोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद गुलकंद तैयार हो जाएगा।
कैसे बनता है मीठा वाला गुलकंद? जो डलता है पान में, होता है सेहत के लिए फायदेमंद, देखे वीडियो!
<p>The post कैसे बनता है मीठा वाला गुलकंद? जो डलता है पान में, होता है सेहत के लिए फायदेमंद, देखे वीडियो! first appeared on Gramin Media.</p>